Sonbhadra News : तालाब में उतराया मिला बृद्ध का शव
इकदीरी ग्राम पंचायत की छिपिया गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह एक वृद्ध का शव तालाब में उतराया हुआ मिला।

घटना स्थल पर जुटी भीड़ व पुलिस
sonbhadra
9:31 PM, April 22, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के इकदीरी ग्राम पंचायत की छिपिया गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह एक वृद्ध का शव तालाब में उतराया हुआ मिला।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय श्रीराम पुत्र विशुनदयाल के रूप में हुई है। श्रीराम सोमवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से निकले थे। रात में जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आस-पास खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।मंगलवार सुबह कुछ बकरी चरवाहों की नजर अनिल के खेत में बने तालाब में तैरते शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



