Sonbhadra News : बाहर कमाने गए तीन युवकों का एक साथ पहुंचा शव, कोहराम
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ गांव में आज सुबह तीन अलग-अलग एम्बुलेंसो से एक साथ तीन शवों के पहुंचने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

sonbhadra
6:03 PM, April 16, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में तीनों युवकों की मौत
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ गांव में आज सुबह तीन अलग-अलग एम्बुलेंसो से एक साथ तीन शवों के पहुंचने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रोजी-रोटी के लिए तीनों युवक छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में काम कर रहे थे। अचानक 14 अप्रैल मंगलवार के दिन हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में दर्जनों लोगों की मौत में पीपरखाड निवासी तीन युवक पंकज कुमार पुत्र सोती, बृजेश पुत्र सुभाष भारती,व राजू भारती पुत्र ज्वाहिर तीनों की हादसे में मौत हो गयी ,छत्तीसगढ़ सरकार ने शवों की पहचान होने के बाद एम्बुलेंस द्वारा सभी को वृहस्पतिवार की सुबह उनके पैतृक गांव पीपरखाड लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है सभी का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार पीपरखाड़ के बरवाहा टोला निवासी मृतक राजू भारती 39 वर्ष पुत्र चरित्र राम व बृजेश 35 वर्ष पुत्र जवाहिर राम दोनो चचेरे भाई थे,वहीं पीपरखाड़ के ही केवाल टोले के पंकज 30 वर्ष पुत्र सुभाष भारती, सभी साथ में ही करीब तीन माह पूर्व छतीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में किसी ठीकेदार के माध्यम से मजदूरी का कार्य करने गये हुए थे,जहां मंगलवार 14 अप्रैल को करीब 2:30 बजे दोपहर में प्लांट के यूनिट नम्बर एक में भयानक विस्फोट हुआ जिसमें सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के इन तीनो मजदूरों के साथ कई अन्य लोगों की मृत्यु हो गयी तथा कई लोग घायल भी हुए थे। शवों के गांव में पहुंचते ही इनके परिजनों में कोहराम मच गया।तीनो शवों का अंतिम संस्कार वृहस्पतिवार को कचनरवा स्थित पाण्डु नदी के किनारे श्मशान घाट पर एक साथ ही किया गया।एक साथ तीन शवों के अंतिम संस्कार के इस दृश्य को देखकर हर कोई द्रवित हो गया।
जानकारी के अनुसार राजू भारती के लडक़ी की शादी तय हो चूका था जो महिने शादी होना था वो दो नाबालिग लड़के है, बृजेश के दो लड़के व पंकज के दो लड़कियां हैं ।



