Sonbhadra News : सोनभद्र क्रिकेट लीग में DCA-A ने DCA-C को य विकेट से हराया
क्रिकेट एसोसिएशन (संबंधित यूपीसीए) की सोनभद्र क्रिकेट लीग का पांचवा मैच शुक्रवार को DCA-A बनाम DCA-C के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया ।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते देवेंद्र राय
sonbhadra
8:16 PM, January 17, 2025
राहुल सिंह (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । क्रिकेट एसोसिएशन (संबंधित यूपीसीए) की सोनभद्र क्रिकेट लीग का पांचवा मैच शुक्रवार को DCA-A बनाम DCA-C के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया । आज के अथिति देवेंद्र राय, सतेंद्र सिंह, रमेश सिंह यादव, इमरान अहमद, नवाब चौधरी, अमरजीत मित्रा, अरविंद यादव, अनिल, जैनुल आब्दीन रहे ।
निर्धारित 35 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर DCA-C ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए DCA-C ने 35 ओवरों में 8 विकेटों के नुक्सान पर 223 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक अभिजीत कुमार ने 78 रन व सुंदरम ने 35 रन बनाए । DCA-A की ओर से गेंदबाजी में शिवम व विवेक ने 2-2 विकेट लिए ।
जवाब में खेलने उतरी DCA-A की टीम ने 26 ओवरों में 4 विकेट खोकर 227 बना यह मैच को जीत लिया जिसमें अनुज ने सर्वाधिक 79 रन व विवेक ने 59 रन बनाए, वही DCA-C की ओर से रंजन भारती ने 3 विकेट लिए । इस प्रकार इस DCA-A ने ये मैच 6 विकेटों से जीत लिया । इस मैच के प्लेयर ऑफ दी मैच DCA-A के अनुज पाल रहे जिन्होंने 73 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। इस मैच के अंपायर शिवम व सूरज थे।
यह जानकारी एसोसिएशन के हिमांशु कुशवाहा ने दी।




