Sonbhadra News : अपने सभी सदस्यों को निःशुल्क काला कोट-पैंट देगा डीबीए वेलफेयर ट्रस्ट
आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा डीबीए सचिवालय में अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में ट्रस्ट के विकास व कार्य प्रगति पर विचार किया....

sonbhadra
7:04 PM, September 19, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• डीबीए को विकास कार्य हेतु पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने दिया ग्यारह हजार रुपए दान
सोनभद्र । आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा डीबीए सचिवालय में अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में ट्रस्ट के विकास व कार्य प्रगति पर विचार किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता जगजीवन सिंह ने कहा कि आज हम लोगों के मेहनत का फल है डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र निरंतर प्रगति कर रहा है। उसी के फल स्वरुप दीपावली गिफ्ट स्वरूप ट्रस्ट के सभी सदस्यों को ड्रेस में आने के लिए निःशुल्क काला कोट व पैंट देने का निर्णय लिया गया है। ट्रस्ट के सभी अधिवक्ता एक ड्रेस कोड में आएंगे तो अधिवक्ता की गरिमा बढ़ेगी, इसलिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों को निःशुल्क काला कोट व पैंट का कपड़ा दिया जाएगा !
ट्रस्ट के चेयरमैन अधिवक्ता श्याम बिहारी यादव ने कहा कि अधिवक्ता ड्रेस में आने का अर्थ है, अदालत में वकीलों के लिए तय किए गए विशेष पोशाक को पहनकर आना और इस ड्रेस कोड का पालन करने का उद्देश्य पेशे की गरिमा बनाए रखना और अदालत में एक उचित माहौल सुनिश्चित करना है। हाल ही में, कुछ जगहों पर गैर-वकीलों को भी वकीलों की पोशाक पहनने पर रोक लगाई गई है, ताकि ठगी जैसे गलत कामों को रोका जा सके। यह भी बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व जिलाध्यक्ष सपा विजय कुमार यादव ने जिला बार एसोसिएशन के विकास के रुपया 11000 का दान दिया है तथा भवन निर्माण में जो भी आवश्यकता पड़ेगी उसमें भविष्य में सहयोग करने की बात भी कही है।इस पैसे से शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रदीप कुमार मौर्य, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार मौर्य, राजेश यादव, वी0पी0 सिंह, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा, विरेंद्र राव, कामता प्रसाद यादव,चंद्रप्रकाश सिंह, अविनाश यादव, सरस्वती देवी, संदीप जायसवाल, नवीन पांडेय, अभिषेक मौर्य, दसरथ यादव, संतोष यादव, याकूब वारसी आदि लोग मौजूद रहे।




