Sonbhadra News : जेईई-मेंस में डीएवी रिंहद ने परचम लहराया
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर का पूर्व छात्र वेदांग शुक्ला ने जेईई-मेन में 93.27 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।

sonbhadra
2:01 PM, February 19, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर का पूर्व छात्र वेदांग शुक्ला ने जेईई-मेन में 93.27 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । वेदांग डीएवी रिंहद के अंग्रेजी शिक्षक दिनेश चन्द्र शुक्ला का पुत्र है।विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य राजकुमार एवं विद्यालय के शिक्षकों ने वेदांग को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वेदांग आई आई टी एडवांस में भी स्थान प्राप्त करेगा। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि अप्रैल में होने वाली जेईई-मेन परीक्षा में हमारे छात्र और बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस बार जेईई-मेन में ग्यारह लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सोलह फरवरी की शाम इसका परिणाम घोषित हुआ। डीएवी के पूर्व छात्र मयंक गुप्ता --84.6, डीएवी का छात्र सादाब नैय्यर -- 82.79, विनायक प्रताप सिंह--80.5, तेजस तिवारी -77.5, परसेंटाइल प्राप्त किया है। पूरे विद्यालय परिवार इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।




