Sonbhadra News :कानूनी जागरूकता से सशक्त होंगी बेटियां: राजकीय बालिका इ.का. दुद्धी में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान
कानूनी जागरूकता से सशक्त होंगी बेटियां: राबाइका दुद्धी में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:09 PM, October 2, 2026
• कानूनी जागरूकता से सशक्त होंगी बेटियां: राबाइका दुद्धी में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान
• मुख्य अतिथि सिविल जज धीरेंद्र कुमार सोनकर ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के नियम
• प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी (सोनभद्र)।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रांगण में 2 अक्टूबर को छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) से संबंधित कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज जूनियर डिवीजन (दुद्धी) धीरेंद्र कुमार सोनकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिविल जज धीरेंद्र कुमार सोनकर ने पॉक्सो एक्ट की बारीकियों और बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डरे आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानितकानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज में पॉक्सो एक्ट विषय पर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान पाने वाली मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने बीच सिविल जज को पाकर और उनसे सीधे संवाद कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और वे काफी खुश नजर आईं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा यादव, कोतवाली के एसआई श्याम जी यादव के अलावा शिक्षक गण एवं भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।




