Sonbhadra News : अज्ञात कारणों से बेटी ने लगाई फांसी
चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटवध में अज्ञात कारणों से एक लड़की ने आत्महत्या कर ली।

sonbhadra
12:50 PM, March 3, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटवध में अज्ञात कारणों से एक लड़की ने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार अंजलि (17) पुत्री कन्हैया चेरो ने रात्रि के लगभग 1:00 बजे घर के बढेर से फांसी लगाकर झूल गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पिता ने इसकी जानकारी सुबह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। चोपन थाना के एसआई शिवानंद राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई में जुट गई ।



