Sonbhadra News : जांच में फर्जी निकला डार्क रूम सहायक, मचा हड़कंप
बोले जिला क्षय रोग अधिकारी, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के पत्र के बाद डार्क रूम सहायक के अभिलेखों की हुई थी जांच.....

एनिमेटेड फोटो.....
sonbhadra
11:17 PM, April 1, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र ।
• स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति का मामला उजागर
• फर्जी नियुक्ति पर कार्य कर रहा था डार्क रूम सहायक विमल कुमार
• जिला क्षय रोग विभाग में तैनात है डार्क रूम सहायक
• जिला क्षय रोग अधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग
• बोले जिला क्षय रोग अधिकारी, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के पत्र के बाद डार्क रूम सहायक के अभिलेखों की हुई थी जांच
• कन्नौज जनपद के ग्राम पीडीरी खेड़ा निवासी विमल कुमार की तरफ से प्रस्तुत नियुक्ति से जुड़े पत्र कार्यालय के डिस्पैच रजिस्टर में दर्ज ही नहीं हैं, जांच में हुआ खुलासा
• वर्ष 2025 में जारी बताए गए पत्र संख्या 344, 15 नवंबर 2025 का विभागीय अभिलेखों में नहीं मिला कोई उल्लेख
• वर्ष 2021 में जारी बताए गए नियुक्ति आदेश की भी नहीं हो सकी पुष्टि
• जांच में हुआ स्पष्ट, विभाग के अधिकृत रिकॉर्ड से निर्गत नहीं हुआ है संबंधित नियुक्ति आदेश
• बोले प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर की जा रही है जांच



