Sonbhadra News : नाग पंचमी पर दंगल अखाड़े का आयोजन, पहलवानों ने आजमाए दाव
टाउन क्लब मैदान पर भी बृहद दंगल अखाड़े का आयोजन किया गया जिसमें कई अच्छे पहलवानों ने दंगल अखाड़े में हाथ मिलाए। कितने पहलवानों को पहलवानों ने पटकनी दी।

sonbhadra
8:56 PM, August 9, 2024
रमेश यादव (संवाददाता )
दुद्धी सोनभद्र। शुक्रवार को नाग पंचमी के पावन बेला पर जहां मंदिरों में भगवान शंकर पर जलाभिषेक दुद्धा अभिषेक किया गया भगवान नाथ देवता को श्रद्धालुओं ने दूध और लावा चढ़ाया। नाग पंचमी के शुक्रवार को आज प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में जय बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा दंगल अखाड़े का आयोजन का आगाज हुआ। वहां पर नन्हे पहलवानों से लेकर तमाम पहलवानों ने दंगल अखाड़े में अपने भाग्य का आजमाइश किया वहीं शाम को टाउन क्लब मैदान पर भी बृहद दंगल अखाड़े का आयोजन किया गया जिसमें कई अच्छे पहलवानों ने दंगल अखाड़े में हाथ मिलाए। कितने पहलवानों को पहलवानों ने पटकनी दी। इस दंगल अखाड़ा में दर्जनो पहलवानों ने अखाड़े में भाग्य आजमाए। जय बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा जीते पहलवानों को उन्हें नगद के अलावा वस्त्र व अन्य सामग्री देकर पहलवानों को सम्मानित किया गया। जय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जयसवाल, रामलोचन तिवारी कन्हैया लाल अग्रहरि कमल कुमार कानू धीरेंद्र सिंह अग्रहरि सुमेर राकेश पहलवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




