Sonbhadra News : दलाई लामा को सोनभद्र आने का न्यौता, सिरी आश्रम से जुड़े 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
प्रतिनिधिमंडल की दलाई लामा से मुलाकात की खबर सामने आते ही सिरी आश्रम से जुड़े लोगों और क्षेत्र के अनुयायियों में उत्साह का माहौल बन गया है।

sonbhadra
7:22 PM, September 17, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। सिरी आश्रम से जुड़े 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मैक्लोडगंज पहुंचकर दलाई लामा से मुलाकात की और उन्हें सोनभद्र आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। साथ ही सिरी आश्रम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सोनभद्र से जुड़ी अपनी पहचान भी पहुंचाई।
आपको बता दें कि आगामी 22 नवंबर को सिरी आश्रम में वर्षावास समाप्ति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होना है।
प्रतिनिधिमंडल की दलाई लामा से मुलाकात की खबर सामने आते ही सिरी आश्रम से जुड़े लोगों और क्षेत्र के अनुयायियों में उत्साह का माहौल बन गया है।
विकास शाक्य ने बताया कि 22 नवंबर को वर्षावास समाप्ति के अवसर पर सिरी आश्रम में विशेष समारोह आयोजित किया जाना है। इसी कार्यक्रम में दलाई लामा को आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल मैक्लोडगंज पहुंचा था। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान दलाई लामा को सोनभद्र के सिरी आश्रम आने का निमंत्रण दिया। दलाई लामा के साथ हुई मुलाकात को प्रतिनिधिमंडल ने महत्वपूर्ण बताया।




