श्रद्धा ने अध्यापन का कार्य करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और फिजिकल तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की। लगन और आत्मविश्वास ने उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में महीला आरक्षी के पद पर चयनित होने का गौरव दिलाया। श्रद्धा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देती हैं। उनके पिता लल्लन मौर्य ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। श्रद्धा का कहना है कि उनके परिवार ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जिससे वह हर चुनौती को पार कर सकीं। श्रद्धा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रही हैं। श्रद्धा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।श्रद्धा के चयन की खबर के बाद परिवार, पड़ोसी, संस्थाओं और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।