Sonbhadra News : उप निरीक्षक उमाकांत सिंह भेजे गए डाला चौकी
जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए डाला पुलिस चौकी......

एनिमेटेड फोटो....
sonbhadra
8:48 AM, July 4, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• एसपी अभिषेक वर्मा ने जारी किया तबादला आदेश
डाला । जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह को डाला चौकी पर उपनिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन चुर्क में तैनात उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह को पुलिस चौकी डाला, थाना चोपन पर उपनिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।




