Sonbhadra news : बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार किशोर की मौत बाइक सवार दो घायल
बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दिया जिसमें साइकिल सवार राहुल गोंड (15 ) पुत्र विजय निवासी बसुधा कोटा की प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मौके पर ही मृत्यु हो गई ।

sonbhadra
6:26 AM, November 14, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में गुरूवार की शाम साढ़े छः बजे एक निजी आईटीआई कालेज के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर डाला की तरफ से जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दिया जिसमें साइकिल सवार राहुल गोंड (15 ) पुत्र विजय निवासी बसुधा कोटा की प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मौके पर ही मृत्यु हो गई ।बताया जा रहा है और बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायलों हो गए बाईक सवार सुरेन्द्र उम्र करीब 28 निवासी परासपानी, जोगेंदर करीब वर्ष 20 घायल बताया गया जा रहा है ।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को सीएचसी चोपन ले चले गए।
मृतक राहुल अपने मामा सरजू पुत्र स्व अगरशाह परासपानी के यहां रहकर परासपानी स्थित विद्यालय के कक्षा 09 में पढ़ाई करता था और घर से किसी कार्य के लिए साइकिल से जा रहा रहा था और यह घटना घट गई।
सीएचसी चोपन के चिकित्सकों ने राहुल को देखते ही मृत घोषित कर दिया ।




