Sonbhadra News : साइकिल सवार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकराया, घायल
एक साइकिल सवार डालापीपर मोड़ के तरफ से जा रहा था तभी अचानक से ढाल उतरने के समय साइकिल सवार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन में जाकर धक्का मार दिया और साइकिल सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गया ।

sonbhadra
7:53 PM, June 2, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । मंगलवार की दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के रानीताली तिरहा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर एक साइकिल सवार डालापीपर मोड़ के तरफ से जा रहा था तभी अचानक से ढाल उतरने के समय साइकिल सवार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन में जाकर धक्का मार दिया और साइकिल सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गया । जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को सडक किनारे करवाया इसके साथ ही डायल 112 नम्बर पुलिस व ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई । जहां सूचना पाकर हाथीनाला थाना की डायल 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के मदद से घायल को ऐम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया गया।
जहां घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका , पुलिस पहचान करने मे जुटी रही ।




