Sonbhadra News : साइबर ठगों ने पत्रकार के खाते से उड़ाए 4837 रुपये
एक दैनिक अखबार के महुली स्थित पत्रकार साइबर क्राइम का शिकार हो गया। झांसा देकर उसके खाते से 4837 रुपये निकाल लिया गया। पत्रकार ने साइबर क्राइम थाने मे मामला दर्ज करा दिया है।
-(1).jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:33 PM, September 7, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
◆ साइबर क्राइम मे दर्ज हुई एफआईआर
विंढमगंज (सोनभद्र) । एक दैनिक अखबार के महुली स्थित पत्रकार साइबर क्राइम का शिकार हो गया। झांसा देकर उसके खाते से 4837 रुपये निकाल लिया गया। पत्रकार ने साइबर क्राइम थाने मे मामला दर्ज करा दिया है।
मामला एक दैनिक अखबार के महुली रिपोर्टर विवेकानंद मिश्रा का है। श्री मिश्रा के मुताबिक शनिवार की सुबह 10.30 के आसपास मोबाईल नंबर 8961508431 से फोन आया। उसने अपना नाम कोई शर्मा बताया और कहा कि आपका एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद हो जायेगा। इसके पहले भी बैंक की तरफ से आपको मैसेज किया गया था।
क्योंकि बात करने वाला आरोपी एयरटेल के लोगो के साथ बात कर रहा था पत्रकार भी यकीन कर लिया। इसी दौरान विवेकानंद के मोबाइल पर एक ओटीपी आती है और वे उस ओटीपी को विवेकानंद उस आरोपी को बता देते है। ओटीपी मिलते ही विवेकानंद के खाते से 4837.76 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिया जाता है।विवेकानंद मिश्रा हीराचक दुद्धी के निवासी है।उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर मामला पंजीकृत करा दिया गया है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि 1930 पर काल करने से खाता होल्ड हो जायेगा और मामले की जाँच शुरू हो जाएगी।




