Sonbhadra news : साइवर टीम ने पीड़ित महिला का 20000 कराया वापस
पुलिस व साइबर टीम ने गुरुवार को कुडवा निवासी पूजा देवी पत्नी विजय कुमार का 20000 आवेदिका के मूल खाते में वापस कराया।

sonbhadra
7:07 PM, July 9, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
* कुल 50000 का हुआ था ठगी पहले 30000 ,व आज 20000 कराया वापस
कोन (सोनभद्र) । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में इन दिनों साइवर फ्राड करके भोले-भाले लोगों को ठगने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पैसा वापस कराने में पुलिस तत्परता दिखाते हुए कोन पुलिस व साइबर टीम ने गुरुवार को कुडवा निवासी पूजा देवी पत्नी विजय कुमार का 20000 आवेदिका के मूल खाते में वापस कराया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आवेदिका पूजा देवी को साइबर अपराधियों ने खाते से 50000 का ठगी किया था, जिसकी शिकायत पर साइबर टीम ने पहले 30000 व गुरुवार को शेष 20000 रु पूजा देवी के मूल खाते में वापस कराया गया, जिससे पूजा देवी ने कोन पुलिस की सराहना किया।




