Sonbhadra News : साइबर टीम ने फ्रॉड हुई 23 हजार पीड़ित को वापस कराई

साइबर टीम ने फ्रॉड हुई कुल 23000 की धनराशि भुक्तभोगी को वापस कराई।

news-img

sonbhadra

7:26 PM, April 2, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजकुमार गुप्ता (संवाददाता) 

घोरावल (सोनभद्र) । साइबर टीम ने फ्रॉड हुई कुल 23000 की धनराशि भुक्तभोगी को वापस कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शमशेर अली पुत्र मोहम्मद हनीस  निवासी कस्बा घोरावल के साथ बीते नौ अगस्त को कुल 23000 रुपये का फ्राड हो गया था। जिसके सम्बन्ध मे साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी। घोरावल की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके संबंधित बैंक से जरिये ई-मेल सूचना प्राप्त कर निकासी करने वाले व्याक्ति की पहचान कर गुरुवार को पीड़ित व्यक्ति की कुल धनराशि तेईस हजार रुपये को सफलतापूर्वक उसे वापस कराया। इससे जुड़े भुक्तभोगी ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.