Sonbhadra News : साइबर टीम ने 4.58 लाख की ठगी रकम से 3.82 लाख रुपये वापस दिलाया
जैसे जैसे साइबर की घटना बढ़ रही है वैसे- वैसे साइबर टीम भी सक्रिय होकर ठगों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला अनपरा थाना क्षेत्र में सामने आया ।

sonbhadra
7:10 PM, February 1, 2026
अनपरा (सोनभद्र) । जैसे जैसे साइबर की घटना बढ़ रही है वैसे- वैसे साइबर टीम भी सक्रिय होकर ठगों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला अनपरा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 4,58,882/- रुपये उड़ा लिए। जिसके बाद पीड़ित मोहित दुबे ने इसकी शिकायत की । शिकायत के बाद साइबर टीम द्वारा पीड़ित की 3,82,300/- रुपये की धनराशि उसके मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोहित दूबे पुत्र सतीश कुमार दूबे, निवासी केराकत, जनपद जौनपुर (हाल पता– औरी मोड़) के साथ माह जनवरी 2024 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कुल 16 बार में 18,63,966/- रुपये की साइबर ठगी की गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जांच के दौरान आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 4,58,882/- रुपये को संबंधित खातों में होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक शाखाओं से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार करते हुए होल्ड धनराशि में से 3,82,300/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
शेष होल्ड धनराशि को भी आवेदक के मूल खाते में अवमुक्त कराए जाने हेतु संबंधित बैंकों से पत्राचार की कार्यवाही प्रचलित है।




