Sonbhadra News : साइबर टीम ने ठगों से वापस दिलवाया धन
थाना चोपन की साइबर क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी । शिकायत कर्ता के खाते से फ्राड हुए 28000/- रुपये वापस दिलवाये गया ।

sonbhadra
6:43 PM, July 23, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
थाना चोपन की साइबर क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी । शिकायत कर्ता के खाते से फ्राड हुए 28000/- रुपये वापस दिलवाये गया ।
पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को आवेदक प्रेम कुमार पुत्र राम प्रसाद साहू निवासी गौरव नगर थाना चोपन द्वारा थाना चोपन पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि आवेदक के साथ टेलीग्राम लिंग के माध्यम से 28000/- रुपये का साइबर फ्राड कर लिया गया है।
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना चोपन की साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक के किये गये शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। फ्राड किया गया धन वापस मिलने के बाद शिकायत कर्ता काफी खुश है और उन्होंने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है ।




