Sonbhadra News : सीवीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया 21वीं पशुगणना अभियान का शुभारम्भ
21वीं पशु गणना अभियान का किया शुभारम्भ

हरी झंडी दिखाकर 21वीं पशुगणना अभियान का शुभारम्भ करते CVO
sonbhadra
8:47 PM, December 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज विकास भवन परिसर में 21वीं पशु गणना कार्यक्रम अन्तर्गत पशु गणना की टीमों क़ो जिलाधिकारी सीवीओ डॉ0 अजय कुमार मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ किया।
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अजय कुमार मिश्र ने बताया कि "पशु हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक विकास का माध्यम है। ऐसी दशा में पशुओं की देखभाल व प्रबन्धन अच्छे ढंग से किया जाना अति आवश्यक है। 21वीं पशु गणना के कार्य में जनपद के कुल 621 राजस्व ग्रामों में पशुओं की गणना की जानी है। कार्य को पूर्ण किये जाने हेतु 125 पशु गणनाकर्ता तथा 22 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं। जनपद में पाये जाने वाले समस्त प्रकार के पशुओं यथा गोवंश, महिषवंश, भेड़, बकरी, सूकर, पक्षी प्रजाति एवं अश्व प्रजाति की गणना ऐप के माध्यम से मोबाइल द्वारा की जायेगी। 20वीं पशुगणना के अनुसार जिले में 550069 गोवंशीय पशु, 148632 महिषवंशीय पशु, 240083 बकरी, 27718 भेंड़ और 2226 सुकर मौजूद हैं।"




