Sonbhadra news : कोन लैम्पस पर खाद लेने के लिए किसानों की उमड़ी भीड़
लैम्पस कोन में खाद वितरण होने की सूचना मिलते ही सुबह से ही हजारों की संख्या में किसान खाद लेने लैम्पस पहुंच गया,

sonbhadra
6:57 PM, August 25, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
पुलिस ने कड़ी मशक्कत व धक्का मुक्की के बीच बंटा 500 टोकन
बड़े किसानों ने एक बोरी खाद लेने से किया इंकार,कहा जरुरत 15- 25 बोरी का
कोन सोनभद्र । इन दिनों युरिया खाद की किल्लत झेल रहे किसानों को लैम्पस कोन में खाद वितरण होने की सूचना मिलते ही सुबह से ही हजारों की संख्या में किसान खाद लेने लैम्पस पहुंच गया, जहां काफी भीड़ देख सचिव ताला लगाकर वहां से फरार हो गया,और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।किसानों का भीड़ बढ़ते देख संबंधित अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच किसानों को समझा-बुझाकर गांव वार लाइन लगवा कर पहले टोकन वितरण कराया गया, कहा जिसे भी टोकन मिलेगा उसी को एक बोरी खाद मिलेगा,टोकन वितरण के बाद किसान पुनः खाद लेने की लाइन में लगकर खाद ले रहे हैं। लेकिन वितरण इतनी धीमी रहा कि सोमवार को आधे टोकन धारी को भी खाद नहीं मिल पाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह हल्की बारिश में भी न्याय पंचायत कोन के आठ ग्राम पंचायत के किसानों को ही कोन लैम्पस से खाद मिलने घोषणा होते ही पुलिस ने कड़ी मशक्कत से किसानों को ग्राम पंचायत वार लाइन लगवा कर नोंक झोंक व धक्का मुक्की के बीच लगभग 500 किसानों को टोकन वितरण कराया गया, टोकन मिलते ही किसान पुनः लैम्पस पर खाद लेने के लाइन में खड़े देखें गये। वहीं किसानों का मानना है कि एक बोरी यूरिया खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे हैं। वहीं बड़े किसान व लैम्पस के मेम्बर किसान विजय शंकर जायसवाल, सुदीप वर्मा उर्फ डब्ल्यू, गोपीचंद विश्वकर्मा, नंदकिशोर जायसवाल, सुनील जायसवाल, हातिम अली, अब्दुल राजिक,इबरार अली समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि एक बोरी यूरिया लेकर क्या करेंगे जब सब फसल बर्बाद हो ही जायेगा,10-20 बिघे घान की फ़सल में एक बोरी यूरिया का क्या औचित्य रहेगा। किसानों का कहना है कि कोन क्षेत्र में कम से कम 3000 बोरी की खाद कि आवश्यक है, सोमवार को कोन लैम्पस पर महज 520 बोरी यूरिया स्टाक होने की सूचना पर लेने के लिए होड़ मची है।
इस संबंध में वितरण कराने आये अपर सहकारी अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि अभी 520 बोरी वितरण होने के बाद जल्द ही कल परसों में और खाद आ जायेगा,युरिया कि किल्लत नहीं होगी।सभी किसानों को प्रयाप्त खाद मिल जायेगा, परन्तु सोमवार की सांय तक भी आधे लोगों में भी खाद की वितरण नहीं हो पाया, बता दें कि मंगलवार को रामगढ़ व कचनरवा लैम्पस पर भी वितरण होने की बात बताई गई।




