Sonbhadra News: रामलीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
घोरावल नगर की प्रसिद्ध रामलीला नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर दिखाई जा रही है। घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाको से महिला पुरुष व बच्चे रामलीला देखने की उत्सुकता मे रामलीला मैदान पहुंच रहे है

sonbhadra
11:04 PM, October 7, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल नगर के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर मनोहारी रामलीला दिखाई जा रही है। बड़े ही सुंदर ढंग से रामलीला की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है। रामलीला का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। लीला के शुरू होने से पहले महाबली वीर बजरंगी हनुमान की मनोहर सुंदर झांकी मंच पर प्रस्तुत की गई। झांकी की आरती रामचंद्र गिरी ने की। जय जय बजरंगबली के उद्घोष से रामलीला मैदान गूंज उठा। आरती करने के पश्चात लीला शुरू हुई। रामलीला मे राम सुग्रीव मित्रता का दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हुए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार 'किसानू' ,महंत पारस मोदनवाल, रामचंदर गिरी, सूरज उमर, बुद्धसेन पंडा, विजय उमर, शिप्पू अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि, हरिओम विश्वकर्मा, चीघई कनौजिया समेत सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।




