Sonbhadra News : माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मेले का हुआ आयोजन
यूपी झारखंड बार्डर पर स्थित डिहवार बाबा चबूतरे पर पहुंच श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

सोनभद्र
5:43 PM, February 1, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित बाबा डिहवार के चबूतरे पर आज माघ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर हजारों की तादाद में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राज्य से सैकड़ो महिला पुरुषों ने आकर सत्यनारायण भगवान की कथा को सुना तथा मनवांछित मनोकामना पूर्ण करने हेतु मन्नतें मांगी।
इस मौके पर मौजूद वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी ने बताया कि वर्षों पूर्व से ही बाबा के चबूतरे पर सच्चे हृदय से मन्नत मांगने वालों की मन्नत आवश्यक पूरी होती है जिससे आज पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ो की तादाद में महिला व पुरुषों ने कथा सुना साथ ही साथ मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास जी के चरण को स्पष्ट कर आशीर्वाद पाया।
इस मौके पर पूरा परिसर मेला के रूप में तब्दील हो गया था। वहीं महाप्रसाद के रूप में बने खिचड़ी का भी वितरण किया जा रहा था।




