Sonbhadra News : जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव बागेसोती में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आई करमा नृत्य का प्रदर्शन किया । वहीं कम्पोजिट विद्यालय बागेसोती की छात्राओं ने बड़े ही मनमोहक कर्मा नृत्य का प्रदर्शन किया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० आदिवासी ही यहां के मूल संस्कृति को क़ायम रखें है- सत्येन्द्र सिंह
कोन (सोनभद्र) । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को बागेसोती में अखिल भारतीय बनवासी कल्याण सेवा समिति द्वारा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों गांवों से आदिवासियों का जमावड़ा उमड़ पड़ा । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जनजाति संगठन ने आदिवासियों की संस्कृति के अनुसार करम डाल का विधि-विधान से पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया । कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आई करमा नृत्य का प्रदर्शन किया । वहीं कम्पोजिट विद्यालय बागेसोती की छात्राओं ने बड़े ही मनमोहक कर्मा नृत्य का प्रदर्शन किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विलुप्त हो रहे भारतीय संस्कृति को क़ायम आज भी आदिवासी बनाए रखें है इनके उत्थान के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चला रही है जिसका सीधा लाभ आदिवासियों को मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी कर्मचारी, विकास खण्ड कोन, आदिवासी संगठन के लोग ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया, कार्यक्रम मे संबोधन मुख्य रूप से संगठन के संगठन मंत्री आनंद, आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, समेत दर्जनों लोगों ने करते हुए आदिवासी उत्थान की बात कहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार ओबरा नरेंद्र राम, खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार, मुन्ना धागंर, विमल सिंह, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।