Sonbhadra News : चौराहा सुंदरीकरण बना नगर पंचायत के लिए जी का जंजाल
दरअसल नगर पंचायत ने नगर को खूबसूरत बनाने के लिए चौराहों पर लाइट और फव्वारा लगवाया लेकिन कुछ समय बाद चौराहे पर न फव्वारा दिख रहा और न लाइट जल रही है।

sonbhadra
8:20 PM, October 8, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाद दाता)
ओबरा (सोनभद्र)। यह तस्वीर ओबरा नगर पंचायत की है। लाखों खर्च कर चौराहों का सुंदरीकरण कराया गया था ताकि लोगों को नगर में कुछ दिखे। लेकिन यही सुंदरीकरण अब विभाग के लिए जी का जंजाल बन गया है।
दरअसल नगर पंचायत ने नगर को खूबसूरत बनाने के लिए चौराहों पर लाइट और फव्वारा लगवाया लेकिन कुछ समय बाद चौराहे पर न फव्वारा दिख रहा और न लाइट जल रही है। अब लोग तंज कस रहे हैं कि नगर का चौराहा अंधेरों में डूब गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन जनता की सुविधा और शहर के विकास के लिए खर्च होता है। इसलिए निर्माण के साथ उसके रखरखाव और नियमित संचालन की व्यवस्था भी जरूरी है। लोगों ने बंद पड़ी लाइटों और फव्वारों को जल्द चालू कराने तथा संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराने की मांग की है।




