Sonbhadra News : हद पार! अब मुर्दों पर भी टोल, लोढ़ी प्लाजा पर शव वाहन से वसूली के बाद भड़का जनाक्रोश

एक तस्वीर… और हजार सवाल! लोढ़ी टोल प्लाजा से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव वाहन से कथित तौर पर जबरन टोल वसूले जाने की तस्वीरें वायरल होते...

news-img

sonbhadra

10:13 PM, April 13, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । एक तस्वीर… और हजार सवाल! लोढ़ी टोल प्लाजा से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव वाहन से कथित तौर पर जबरन टोल वसूले जाने की तस्वीरें वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना ने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि जनपद न्यूज Live इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा का बताया जा रहा है, जहां एक परिवार अपने प्रियजन के शव को लेकर अंतिम यात्रा पर निकला था। वाहन के ऊपर साफ तौर पर शव बंधा होने के बावजूद टोल कर्मियों ने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि स्थिति समझाने के बाद भी कर्मचारियों ने कोई रियायत नहीं दी और टोल टैक्स की वसूली पर अड़े रहे।

वहीं घटना की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत की हार बताया, तो कुछ ने तंज कसते हुए लिखा क्या अब मुर्दों पर भी टैक्स लगेगा?

वहीं, समाज के जागरूक और प्रबुद्ध वर्ग ने भी इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उनका कहना है कि शोकाकुल परिवार से इस तरह का व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि यह सामाजिक मूल्यों के पतन का संकेत भी है।

लोगों का कहना है कि नियम अपनी जगह हैं, लेकिन हर परिस्थिति में मानवीय संवेदनाओं को नजरअंदाज करना किसी भी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर देता है।

"लोढ़ी टोल प्लाजा की यह घटना महज एक वसूली का मामला नहीं, बल्कि संवेदनहीन सिस्टम का आईना बनकर सामने आई है। अब नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में दोषियों की जिम्मेदारी तय होगी या फिर यह भी वायरल खबरों की भीड़ में खो जाएगी।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.