Sonbhadra News : सड़क पर आराम फरमाते दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में मगरमच्छ सड़क पर आराम फरमाते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो जुगैल इलाके का है।

sonbhadra
12:23 PM, October 4, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । बरसात काम होते ही अब मगरमच्छ लगातार लगातार रिहायसी इलाकों में देखे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले चोपन के हाइडिल कालोनी में मगरमच्छ निकला था, अब एक मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मगरमच्छ सड़क पर आराम फरमाते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो जुगैल इलाके का है। देर रात कोई गाड़ी से जाते समय यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। लगातार मगरमच्छ दिखने से लोगों में बढ़ी चिंता बढ़ने लगी है । लोगों ने मगरमच्छों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोडने की मांग की है।




