Sonbhadra News : छठ घाट में निकला मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए वन विभाग की टीम ने तालाब के आसपास लोगों को जाने से रोक दिया है । पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और तालाब के पास अकेले न जाएं, खासकर बच्चे

sonbhadra
2:38 PM, November 15, 2026
- बबुरी गांव के पोखरे में निकला 3 मगरमच्छ
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क चौकी क्षेत्र के बबुरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गया जब गांव के पोखरे में एक साथ तीन मगरमच्छ दिखाई दिए। मगरमच्छों को देखकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है । विशालकाय मगरमच्छ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब के किनारे खड़े है । फिलहाल वन विभाग की टीम मगरमच्छों के रेस्क्यू की तैयारी कर रही है।
प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि इसी तालाब पर गांव के लोग छठ महापर्व मनाते हैं। नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं इसी घाट पर पहुंचती हैं। ऐसे में छठ से ठीक पहले तालाब में अचानक मगरमच्छ निकलने से लोगों में दहशत हो गया है।
प्रधान प्रतिनिधि ने तत्काल मगरमच्छ की जानकारी वन विभाग और चुर्क चौकी प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है । लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए वन विभाग की टीम ने तालाब के आसपास लोगों को जाने से रोक दिया है । पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और तालाब के पास अकेले न जाएं, खासकर बच्चों को दूर रखें।
ग्रामीणों ने मांग की है कि छठ पूजा से पहले वन विभाग तालाब से मगरमच्छों को सुरक्षित रूप से पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित करे और घाट की सफाई व सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाए ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। फिलहाल वन विभाग की टीम मगरमच्छों की निगरानी कर रही है और रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है।




