Sonbhadra News : चोपन में घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

sonbhadra
12:09 AM, October 3, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में नदी किनारे स्थित हाईडिल के एक मकान में अचानक मगरमच्छ घुस आने से पूरे परिवार समेत आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को घर में देख लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बांध में छोड़ दिया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।




