Sonbhadra News : 25 हजार का इनामिया बदमाश ₹2.20 लाख के हेरोइन के साथ गिरफ्तार
एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को 22 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब ₹2.20 लाख रुपए.....

sonbhadra
6:25 PM, March 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को 22 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब ₹2.20 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि "मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार की दोपहर को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आर्यन एकेडमी के पास ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज के पास से 25 हजार रुपए के इनामिया वांक्षित अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.20 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।"
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी नई बाजार उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, उ0नि0 रणजीत सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 रामजीत शर्मा, का0 विनोद भारती, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव एसओजी टीम शामिल रहे।



