Sonbhadra News : क्रिकेट मैच- डीपीएल सीजन 3 का उद्घाटन मैच में आरसीसी ने 117 रन बनाकर विजेता बना
डीपीएल सीजन 3 का उद्घाटन मैच का खेला गया जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने फीता काटकर आरसीसी बनाम एनसीसी टीम के बीच मैच खेला गया।

sonbhadra
6:26 PM, April 29, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । हर वर्ष की भांति देवाटन में इस वर्ष भी डीपीएल सीजन 3 का उद्घाटन मैच का खेला गया जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने फीता काटकर आरसीसी बनाम एनसीसी टीम के बीच मैच खेला गया। आरसीसी ने टास जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला लिया, एनसीसी ने 12 ओवर में मात्र 114 रन बनाए जिसके जबाब में आरसीसी ने 9.3 ओवर में 117 रन बनाकर विजेता बना जिसके कैप्टन अरशद रजा ने 75 रन बनाकर मैन आफ द मैच का अवार्ड प्राप्त किया, मैच का शुभारंभ कराते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय कर हौसला बढ़ाया, व सभी टीमों को आपसी भाईचारा व सौंदर्य से खेल भावना से खेलने का अपील किये, मैच के फ्रैंचाइजी टीम व आयोजक पदाधिकारियों ने पूरा मेहनत व लगन से मैच का व्यवस्था में लगे रहे जिसके अध्यक्ष याद अली, संरक्षक अब्दुल राजीक, उप संरक्षक डा वसीउल, उपाध्यक्ष इबरार अली, कोषाध्यक्ष फिरोज आलम, रुस्तम परवेज, हारुन रसीद, मुजीब अहमद, रेहान ने सहयोग किया, कमेंट्री मसीरुद्दीन ने किया।



