Sonbhadra News : जूनियर्स कप में सी.पी.पी. ने रागिनी क्रिकेट अकादमी को 71 रनों से हराया
जूनियर्स कप का पहला मैच सी.पी.पी. अनपरा बनाम रागिनी क्रिकेट अकादमी म्योरपुर के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया ।

सी.पी.पी. व रागिनी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी
sonbhadra
10:07 PM, January 24, 2025
राहुल सिंह (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । जिला सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन (संबंधित यूपीसीए) के तत्वाधान में जूनियर्स कप का पहला मैच सी.पी.पी. अनपरा बनाम रागिनी क्रिकेट अकादमी म्योरपुर के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया । जिसके अथिति के रूप में दुर्गावती देवी, दिनेश सिंह, मनीष सूद व एसोसिएशन के सदस्य गढ़ में सचिव अज़ीज़ खां, अमरजीत मित्रा, फैजल खां, जैनुल आबदीन आदि मौजूद रहे। निर्धारित 20 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर सी.पी.पी. अनपरा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए सी.पी.पी. अनपरा ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए । जिसमें सर्वाधिक आदर्श ने 34 व देवांश ने 28 रन बनाए वही गेंदबाजी में रागिनी क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रेमशिला ने 2 विकेट व उत्कर्ष ने 1 विकेट लिए । जवाब में खेलने उतरी रागिनी क्रिकेट अकादमी म्योरपुर की टीम 13.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 67 रन बना सकी । जिसमें सर्वाधिक अमन ने 31 रन बनाए वही गेंदबाजी में सी.पी.पी. अनपरा की ओर से पीयूष ने 3 व धैर्य ने 2 विकेट लिए । इस प्रकार सी.पी.पी. अनपरा ने यह मैच 71 रनों से जीत लिया और पीयूष को 3 विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच से सेहर परवीन (शिक्षा विभाग) व मोहम्मद अरशद के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मैच के अंपायर विदेश व अभिजीत थे।
यह जानकारी एसोसिएशन के हिमांशु कुशवाहा ने दी।




