Sonbhadra News : बिजली के चपेट में आने से गाय की मौत
बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गयी । गाय मालिक अपनी गाय लेकर सिवान में चराने के लिए जा रहा था तभी वैनी पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर से लटका तार गाय के पैर में फंस गया।

sonbhadra
3:33 PM, September 6, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गयी । गाय मालिक अपनी गाय लेकर सिवान में चराने के लिए जा रहा था तभी वैनी पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर से लटका तार गाय के पैर में फंस गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन दोपहर में वैनी गांव निवासी बबुन्दर यादव अपनी गाय लेकर सिवान में चराने के लिए जा रहा था, तभी वैनी पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर से लटका तार गाय के पैर में फंस गया । जिससे गाय को बिजली का करंट लग गया और छटपटाने लगी । जिसे देख बगल में पशु पालक शोर मचाने लगे । शोरगुल सुनकर कुछ ग्रामीण दौड़कर मौके पर आए और ग्राम प्रधान को सूचना दिया । ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग को फोन करके बिजली कटवा दिया लेकिन तब तक गाय की मौत हो गई । जिसकी सूचना रायपुर थाना पर देकर पशु अस्पताल के डॉक्टर को भी इसकी सुचना दे दी गई । वहीं लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही से घटना हुआ है । लोगों ने बताया कि ट्रान्सफर के दोनों तरफ तार का जाली नहीं घेरने के कारण यह घटना हुआ है । अगर बिजली के ट्रांसफार्मर के अगल-बगल लोहे का जाल घेरा होताा तो यह दुर्घटना नहीं होती ।




