Sonbhadra News: दो बाइकों की टक्कर में दंपति घायल
घोरावल थाना क्षेत्र के औराही मे दो बाइको की टक्कर मे एक बाइक पर सवार दंपत्ति जोकि अपने घर जा रहे थे दुर्घटना मे घायल हो गए। इस दुर्घटना मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो को जिला अस्पताल भेजा गया

sonbhadra
7:33 PM, October 6, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के औराही मे रविवार की शाम दो बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। एक बाइक पर सवार मनोज कुमार 28 वर्ष अपनी पत्नी संजू मौर्य 24 वर्ष निवासीगण खटौली थाना रावर्ट्सगंज जोकि अपने रिश्तेदारी मे चितरंगी बाजार मध्य प्रदेश गए थे। वहा से रविवार की शाम घर जा रहे थे कि औराही मे सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना मे संजू का पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे भी चोट लग गई। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना किसी ने एंबुलेंस को दी। लेकिन बताया गया कि किसी रूट पर व्यस्त रही एंबुलेंस उस घटना वाले जगह पर आधे घंटे बाद पहुंची। तब जाकर उन घायलों को उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।




