Sonbhadra News : जान पर खेलकर सभासद और चेयरमैन के भाई ने बचाई मासूम की जान
नपं अध्यक्षा के छोटे भाई विनय सिंह गोंड एव वार्ड नंबर दो के सभासद अवनिश देव उर्फ बब्लू पांडे लगे हुए थे और मासूम बालक को डुबते देख बिना कुछ सोचे-समझे ही बालक की जान बचाने के लिये पानी में छलांग लगा दी

sonbhadra
8:46 PM, November 14, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहवा नाला स्थित छठ घाट पर छठ व्रतियों के साथ गए एक मासूम बालक अचानक गहरे पानी में गिर गया । जिसके बाद मौके पर मौजूद सभासद और नपं के अध्यक्षा के छोटे भाई ने बिना कुछ सोचे-समझे ही बच्चे की जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और कुछ देर बाद पानी में डुब रहें बच्चे को तत्काल गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को नगर पंचायत डाला बाजार के कुरदहवा नाला में छठ व्रतियों ने खरना एव छोटी छठ के क्रम में बेदी पूजा करने के छठ घाट पर गई हुई थी जिससे कारण छठ घाट पर छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी जिस दौरान एक बालक शिवम् कुमार उम्र लगभग 7 वर्ष पुत्र नारायन निवासी नई बस्ती डाला भी अपने परिजनों के साथ गया था और खेलते खेलते अचानक से छठ घाट के गहरे पानी गिर गया, जिससे मौजूद लोगों की सांसें थम गईं जहां एक ओर कुछ पल के लिए पूरे घाट पर अफरा-तफरी मच गई थी
जिसके उपरांत छठ घाट की व्यवस्था हेतु नपं अध्यक्षा के छोटे भाई विनय सिंह गोंड एव वार्ड नंबर दो के सभासद अवनिश देव उर्फ बब्लू पांडे लगे हुए थे और मासूम बालक को डुबते देख बिना कुछ सोचे-समझे ही बालक की जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और कुछ देर बाद पानी में डुब रहें बालक को तत्काल गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया जहां बालक सुरक्षित बताया जा रहा है वहीं दोनों युवकों की तत्परता और साहस ने एक परिवार की दुनिया




