Sonbhadra News : नगर को स्वच्छ व जाम मुक्त बनाने में नगरवासियों का सहयोग जरूरी- रूबी प्रसाद
नगर पालिका क्षेत्र में चलने वाले मैरिज हाल, होटल तथा रेस्टुरेंट को लेकर नगर पालिका एक प्लान तैयार कर रही है ।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद
sonbhadra
8:44 AM, November 12, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । नगर पालिका क्षेत्र में चलने वाले मैरिज हाल, होटल तथा रेस्टुरेंट को लेकर नगर पालिका एक प्लान तैयार कर रही है । जिसके तहत अब उक्त स्थानों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों को सही तरीके से खड़े कराने की जिम्मेदारी अब व्यवसाय मालिकों की होगी । ताकि बेतरकीब वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम से निजात मिल सके । साथ ही मैरिज ग्राउंड सहित होटल व रेस्टुरेंट से निकलने वाले कचरा के लिए अब उन्हें कुछ फीस भी जमा करनी पड़ सकती है । क्योंकि जिस तरह से शादी-विवाह या अन्य प्रोग्राम के समय निकलने वाला कचरा बाहर सड़कों को फेंक दिया जाता है । जो नगर पालिका के लिए मुसीबत बन जाता है । नगर को स्वच्छ व सुंदर रखने की दिशा में अब नगर पालिका कई दिशा में प्लानिंग बनाना शुरू कर दिया है । इसी क्रम में जल्द नगर पालिका पूरे नगर क्षेत्र में पार्किंग स्टैंड घोषित कर देगी । ताकि नगर में लगने वाले जाम से निजात मिल सके । इस संबध में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर में आये दिन जाम और जाम की वजह से आम लोगों के गाड़ियों का चालान की समस्या लगातार मिलती रहती है । इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पूरे नगर क्षेत्र में पार्किंग स्थल का चयन किया गया है । जल्द ही पुलिस विभाग के सहयोग से इसे लागू कर दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि उनका फोकस अब नगर को स्वच्छ रखने के साथ जाम मुक्त करना है ।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में जितने भी मैरिज हाल, होटल तथा रेस्टुरेंट हैं उनके मालिकों के साथ एक मीटिंग जल्द की जाएगी ताकि उनके सामने लगने वाले गाड़ियों के जाम तथा उनके यहां से निकलने वाले कचरों का भी उचित प्रवंधन किया जा सके । इसके लिए उनके सहयोग के साथ उनके सुझाव भी लिए जाएंगे ताकि मिलकर नगर को कैसे बेहतर बनाया जा सके उस दिशा में काम हो सके ।
नगर पालिका अध्यक्ष ने रूबी प्रसाद ने बताया फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण कराए जाने कज योजना भी बनाई जा रही है। ताकि फ्लाईओवर के नीचे दिखने वाले गंदगी को भी खत्म कर उसका सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ अड़चने हैं जिसके लिए बातचीत चल रही है । उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द हल निकलेगा ।




