Sonbhadra News : विदाई को लेकर विवाद बना काल, दामाद की मौत में तीन गिरफ्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के बलियारी के परसवनिया गांव में दामाद की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों...

news-img

दामाद हत्याकांड में गिरफ्तार सास, ससुर व पत्नी.....

sonbhadra

9:44 PM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । रायपुर थाना क्षेत्र के बलियारी के परसवनिया गांव में दामाद की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

बताते चलें कि कि बिहार राज्य के कैमूर जनपद के भभुआ स्थित अधौरा थाना क्षेत्र के गड़के गांव निवासी 36 वर्षीय सुनील कुमार पासवान पुत्र राजकुमार पासवान रविवार को अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल रायपुर थाना क्षेत्र के बलियारी के परसवनिया गांव आया था। इसी दौरान पत्नी की विदाई को लेकर ससुराल पक्ष से उसका विवाद हो गया।विवाद के दौरान ससुराल वालों ने सुनील कुमार पासवान की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई सतेन्द्र पासवान की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को आरोपी ससुर दशरथ पासवान पुत्र स्व0 डंगर पासवान, सास फुलवंती देवी पत्नी दशरथ पासवान और मृतक की पत्नी जनती देवी निवासी बलियारी, परसवनिया थाना रायपुर को दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.