Sonbhadra News : मनमानी के विरोध में संविदाकर्मियों का धरना, 6 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी

बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में संविदाकर्मी शामिल..

news-img

धरनारत बिजली विभाग के संविदाकर्मी...

sonbhadra

7:40 PM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में संविदाकर्मी शामिल हुए और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई।

धरने के दौरान मंडल सचिव नितेश मौर्या ने बताया कि "विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज और पिपरी में कार्यरत संविदाकर्मियों से सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना मनमाने तरीके से दबाव बनाकर विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के चलते पहले भी कई अप्रिय घटनाएं घट चुकी हैं। इसके बावजूद जिले के कई उपकेंद्रों पर आज तक पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीते कुछ महीनों में विभाग द्वारा कई संविदाकर्मियों को बिना पूर्व सूचना के कार्य से हटा दिया गया है और उनके द्वारा किए गए कार्य का वेतन भी नहीं दिया गया। इसे उन्होंने पूरी तरह गलत बताते हुए श्रम कानून का उल्लंघन बताया।"

वहीं जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार ने कहा कि "जिन संविदाकर्मियों ने पूरे महीने कार्य किया है, उनका रोका गया वेतन तत्काल दिया जाए और जिन्हें बिना सूचना के हटाया गया है, उन्हें दोबारा कार्य पर रखा जाए। इसके साथ ही सभी उपकेंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, दुर्घटनाग्रस्त संविदाकर्मियों को मुआवजा देने, सभी कर्मियों को ईएसआईसी कार्ड उपलब्ध कराने और कंपनी की ओर से पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई साथ ही दोनों वितरण खंडों में कितने कुशल और अकुशल संविदाकर्मियों से कार्य लिया जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी दिए जाने की भी मांग की।"

धरने पर बैठे संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे 6 मार्च से क्रमिक अनशन या भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

इस दौरान जिला सचिव अभय पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी, धीरेन्द्र यादव, मुन्नालाल, राजनारायण सिंह, रामप्रीत यादव, हेमंत त्रिपाठी, मोहन विश्वकर्मा, सद्दाम, अवधेश शर्मा, नवीन सोनी, डब्ल्यू पासवान सहित बड़ी संख्या में संविदाकर्मी उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.