Sonbhadra news : पोल पर काम करते समय करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
घघिया गांव निवासी 29 वर्षीय संविदाकर्मी लाइनमैन वीरेंद्र गुप्ता की हाईटेंशन लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग और गांव में शोक का माहौल है।





