Sonbhadra News : सब स्टेशन की बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, जताया आक्रोश
सलखन विद्युत उपकेंद्र के गुरमा फीडर से जुड़े गुरमा, मारकुंडी, मीना बाजार और आसपास के गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।

sonbhadra
3:54 PM, July 16, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। सलखन विद्युत उपकेंद्र के गुरमा फीडर से जुड़े गुरमा, मारकुंडी, मीना बाजार और आसपास के गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में केवल 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण बाधित रहती है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली संकट से भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी हो रही है। पेयजल, सिंचाई और छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।




