Sonbhadra News : 31 मार्च तक एक मुश्त समाधान दिवस का उपभोक्ता लाभ उठाएं
31 मार्च तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर जाकर अपने बिजली मीटर का एक मिनट का बीडीओ बना कर बिल के साथ उपकेंद्र पर जाकर बिजली बिल जमा कर सकते है।

sonbhadra
4:52 PM, March 30, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । शिवम गुप्ता, एसडीओ म्योरपुर ने बताया कि नधीरा, बभनी, कुंडाडीह, बीजपुर (राय कालोनी) से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाता हैं कि एक मुश्त समाधान का लाभ उपभोगता 31 मार्च तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर जाकर अपने बिजली मीटर का एक मिनट का बीडीओ बना कर बिल के साथ उपकेंद्र पर जाकर बिजली बिल जमा कर सकते है। अगर किसी की बिल गड़बड़ी हो तो मौके पर सुधार कराकर ब्याज मुक्त बिल जमाकर इस योजना भरपूर लाभ उठाए। अगर इस योजना को नजर अंदाज करते है। तो ब्याज सहित बिल जमा करने के लिए बाध्य होंगे। अगर जो उपभोगता बिल जमा न करने की दशा में बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उनका कनेक्शन विच्छेदन किया जाएगा।




