Sonbhadra news : विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए उपभोक्ता उतरे सड़क पर, किया प्रदर्शन
256 केबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार से ख़राब हो जाने से पुरे बाजार सहित कस्बा मे विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गयी हैँ

sonbhadra
5:19 AM, August 27, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
★ विद्युत विभाग द्वारा 24 घंटे मे खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने की दवा हवाहवाई
म्योरपुर । स्थानीय कस्बा को सप्लाई करने वाली 256 केबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार से ख़राब हो जाने से पूरे बाजार सहित कस्बा में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गयी हैँ। मंगलवार को हवाई पट्टी चौराहे पर विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने के लिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया । उपभोक्ता मु. अयूब, लाल बालू केशरी, हरदीप सिंह, राजू केशरी, रवि जायसवाल, त्रिलोकी, विकास ने कहा कि पिछले 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गयी हैँ, इन्वार्टर भी जबाब दे दिया हैँ । जिस कारण पानी की किल्ल्त सबसे ज्यादा हो गयी हैँ । ग्रामीणों का कहना है कि कोई जन प्रतिनिधि इस गंभीर मामले पर ध्यान नहीं दे रहा हैँ । चुनाव में सिर्फ वोट लेने आते हैँ । महिला रेखा देवी, राधिका देवी, तारा देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, विमला देवी, ममता देवी का कहना था कि हम उसी जनप्रतिनिधि को वोट देंगे जो हमारी समस्या को सुनेगा समझेगा । इस सरकार में मिट्टी का तेल बंद कर दिया हैँ ऐसे मे तीन रात से बिना लाइट के हम रात बिता रहे । अगर कोई जहरीला जंतु किसी को काट लेता हैँ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होंगी । सरकार के प्रति ग्रामीणों मे बढ़ रहा हैँ आक्रोश ट्रांसफार्मर खराब होने के 24 घंटे मे खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने की विद्युत विभाग का दवा हो रहा हवाहवाई । इस मामले मे म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि इस गंभीर समस्या की जानकारी ग्रामीणों से मिली हैँ मैंने विद्युत विभाग के अधिकारी से बात किया तो उनके द्वारा बताया गया की शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर आ जायेगा । जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा । विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि जो 256 केबीए की ट्रांसफार्मर जली हैँ सोनभद्र मे नहीं हैँ उसे मिर्जापुर से मंगाया गया हैँ शाम तक आने की उम्मीद हैँ । जैसे ही आएगा चार्ज कर कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा ।




