Sonbhadra News : आरबीआई ओम्बड्समैन कानपुर के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रभारी साइबर क्राइम, सोनभद्र एवं उनकी टीम ने डिजिटल फ्राड एवं उसके निवारण तंत्र के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में लगभग 125 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

sonbhadra
4:09 PM, October 16, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। शुक्रवार को आरबीआई ओम्बड्समैन कार्यालय, कानपुर के तत्वावधान में पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज, रावर्ट्सगंज में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सहभागियों को बताया गया कि रिज़र्व बैंक एकीकृत ओम्बड्समैन योजना, 2026 (RB-IOS, 2026) के बारे में शिक्षित करने, विनियमित संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों के त्वरित और किफायती समाधान के लिए एक वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र है।
सत्र के दौरान, आरबीआई ओम्बड्समेन कार्यालय, कानपुर के अधिकारी जय प्रकाश ने रिज़र्व बैंक - एकीकृत ओम्बड्समैन योजना, 2026 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालने के साथ इसकी व्यापक जानकारी प्रस्तुत की, जैसे विभिन्न विनियमित संस्थाओं में कवरेज का दायरा, सेवा में उन कमियों के प्रकार जिनका इस योजना के तहत निवारण किया जा सकता है, CMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सरल प्रक्रिया एवं ओम्बड्समैन से संपर्क करने से पहले बैंक के आंतरिक शिकायत निवारण तंत्र का पूरी तरह उपयोग करने का महत्व, आदि। अधिकारी मोती लाल ने सुरक्षित बैंकिंग, बैंकों में होने वाली धोखाधरी एवं इससे बचने के विषय में विस्तार से सहभागियों को जागरूक किया।
प्रभारी साइबर क्राइम, सोनभद्र एवं उनकी टीम ने डिजिटल फ्राड एवं उसके निवारण तंत्र के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में लगभग 125 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आरबी-आईओएस 2026 से संबंधित पैम्फलेट और पुस्तिकाओं सहित उपभोक्ता जागरूकता सामग्री प्रतिभागियों के मध्य वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता प्रश्नोतरी का भी आयोजन किया गया जिसमे विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटों देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में आरबीआई ओम्बड्समैन कार्यालय, कानपुर के अधिकारीगण जय प्रकाश, मोती लाल, प्रधानाचार्या निशा सिंह, डी डी एम नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रभारी साइबर क्राइम सोनभद्र व उनकी टीम तथा एफएलसी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश ने किया।




