Sonbhadra News : संविधान रक्षक अभियान के तहत कांग्रेसियों ने ग्रामीणों क़ो बताए उनके अधिकार
आज राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पाली ग्रामसभा की दलित बस्ती में कांग्रेसियों ने आशुतोष दुबे (आशु) के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कोंग्रेसियों ने संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति...

sonbhadra
5:16 PM, December 8, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है राष्ट्रव्यापी अभियान
• 26 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक 'संविधान की रक्षा' के तहत पार्टी ने चला रही जागरूकता अभियान
सोनभद्र । आज राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पाली ग्रामसभा की दलित बस्ती में कांग्रेसियों ने आशुतोष दुबे (आशु) के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कोंग्रेसियों ने संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति पार्टी के समर्पण पर जोर देते हुए लोगों क़ो जागरूक किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा संविधान की नीव को कमजोर करने और सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को कम करने के लिए जो व्यवस्थित प्रयास किया जा रहा है उसके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने 'संविधान और समानता की लड़ाई' के तहत सीधे आमजनता क़ो जागरूक करने का प्रयास शुरू किया है। मौजूदा दौर में देश में असमानता की खाई लगातार बढ़ती जा रही है इस दिशा में वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल रही है। सरकार एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, विमुक्त जनजाति, महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं की स्थिति क़ो बदतर करती जा रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी उन्हें उनके अधिकारों का बोध कराने के लिए अभियान की शुरुआत कर रही है।
आशु दुबे ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान स्थिति में हर वर्ग परेशान है, जहाँ महंगाई चरम सीमा पर है तो वही रोजगार भी नहीं मिल रहा है, जहां एक ओर किसान परेशान है वही दूसरी ओर व्यापारी भी परेशान है, हर वर्ग परेशानियों में जूझ रहा है । कांग्रेस नेता ओम प्रकाश भारती ने कहा कि दलित समुदाय भी वर्तमान समय में परेशान है जहां दलितों का शोषण हो रहा है वहीं दूसरी ओर उनके बच्चे आगे की ओर नहीं बढ़ पा रहे हैं।




