Sonbhadra News : पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम को याद
जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा.........

जिला कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी.......
sonbhadra
3:08 PM, July 27, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि "डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम केवल भारत के राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि विज्ञान, शिक्षा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि "डॉ0 कलाम ने अपने ज्ञान, वैज्ञानिक सोच और दूरदर्शिता से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया। शिक्षक, वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी लोग डॉ. कलाम के सपनों का विकसित, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।"
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी, आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला महासचिव मोहन वियार, जिला सचिव शीतला पटेल, मंजू देवी, रामविलास पनिका, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




