Sonbhadra News : सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
सोनिया गाँधी के जन्म दिवस पर जिला काँग्रेस कमेटी सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में सबसे पहले रक्तदान वरिष्ठ काँग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने किया ।

रक्तदान करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
sonbhadra
11:54 PM, December 9, 2024
सोनभद्र । सोनिया गाँधी के जन्म दिवस पर जिला काँग्रेस कमेटी सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में सबसे पहले रक्तदान वरिष्ठ काँग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने किया । इस दौरान अपने विचार करते हुए राजेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस की एकता-अखण्डता और नफरत के खिलाफ भाई-चारे के लिये त्याग और कुर्बानी देने वाला देश नहीं दुनिया में एक अकेला आदर्श परिवार है जिसकी मुखिया सोनिया गांधी हैं । जिनके मान-सम्मान में किसी की जिंदगी के लिये हम खून ही नहीं अपनी जान भी दे सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी के प्रयास से उच्च न्यायालय द्वारा शीघ्र निर्णय दिए जाने से उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम परिवार के लोगों का बकाया मिल पाया था जिसके लिये भी हम कृतज्ञ हैं ।




