Sonbhadra News: छात्रों और युवाओं के समर्थन में कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के संघर्ष के समर्थन में मिठाई बांटकर खुशी जताई।

sonbhadra
6:55 PM, July 28, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन बस स्टैंड पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के संघर्ष के समर्थन में मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी ने की, जबकि ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के संघर्ष को लोकतंत्र की जीत बताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। सेतराम केसरी ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि स्वतंत्र साहनी ने कहा कि बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे युवाओं की आवाज उठाने का कार्य कांग्रेस लगातार करती रहेगी।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील साहनी, जिला सचिव मंजू देवी, दयाशंकर मौर्य, जवाहर प्रसाद मौर्य, ब्रह्मदेव भारती, दिनेश यादव सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




