Sonbhadra News : सम्पूर्णनानंद स्टेडियम का नाम बदलने से कांग्रेसियों में उबाल
वाराणसी में डॉ0 सम्पूर्णनानंद स्टेडियम का नाम बदलने से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुँच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ की अगुवाई में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी.

कलेक्ट्रेट ओसी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी कार्यकर्ता
sonbhadra
6:11 PM, October 22, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । वाराणसी में डॉ0 सम्पूर्णनानंद स्टेडियम का नाम बदलने से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुँच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ की अगुवाई में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने बताया कि "उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर वाराणसी में डॉ0 संपूर्णानंद स्टेडियम के नाम बदलने के खिलाफ ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्णानंद जी ने वाराणसी का नामकरण किया था और उनका नाम बदलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा, सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का नाम भी बदला गया है।"
युवा कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे ने कहा कि "वाराणसी में नाम बदलने का यह कदम राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुराने नाम को बनाए रखा जाए और आम जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाए।"
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, गोपाल स्वरूप पाठक, आशुतोष कुमार दुबे (आशु), जिला महासचिव बाबूलाल, अमरेश देव पांडे, अशीष चौबे, श्रीकांत मिश्रा, शिवपूजन विश्वकर्मा, अनिल कुमार, रामसिंह गोंड, रामबली गोंड व अन्य लोग मौजूद रहे ।




