Sonbhadra News : खड़गे के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, सत्याग्रह मार्च निकालकर जताया विरोध
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में.....

सत्याग्रह मार्च निकालते कांग्रेसी......
sonbhadra
10:31 PM, August 14, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक से सत्याग्रह मार्च निकाला जो नगर स्थित डॉ0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि "पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सभा को संबोधित करने के बाद जिस स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा हुई थी, वहां कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा गंगाजल का छिड़काव कर कथित रूप से शुद्धिकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटना दलित समाज के प्रति जातिवादी और मनुवादी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने तथा दलित समाज से माफी मांगने की मांग की। रामराज सिंह गोंड ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी।"
शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि "देश का संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के सामाजिक वर्ग या जातिगत पहचान के आधार पर किसी स्थान का शुद्धिकरण जैसी कार्यवाही लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है।"
सत्याग्रह मार्च में पीसीसी ऑब्जर्वर राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय, बृजेश तिवारी, दयाशंकर पांडेय, बेबी सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शशांक मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, राजेश द्विवेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, विनय कुमार गोयल, प्रदीप कुमार चौबे, स्वतंत्र साहनी, मंजू देवी, कन्हैयालाल पांडेय, हाजी नूरुद्दीन खान, गुंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र देव पांडेय, शंकर लाल भारती, लाल बहादुर वर्मा, राधेश्याम पटेल, दद्दन कुशवाहा, इंजीनियर सुधाकर प्रसाद, इंद्र कुमार शर्मा, अमरेश पांडेय, आशुतोष दुबे, सूरज वर्मा, राहुल जैन, ओमप्रकाश भारती, संगीता श्रीवास्तव एवं अजीत कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




