Sonbhadra News : कोटा के चोराटीडंडी में विकास कार्यों में अनदेखी का कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेसियों ने चोपन ब्लाक अंतर्गत कोटा गांव के चोराटीडंडी टोला में स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।

sonbhadra
8:12 PM, May 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
० ग्रामीणों को सरकारी आवास शौचालय सहित बुनियादी व मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने की उठाई मांग
डाला (सोनभद्र) । कांग्रेसियों ने चोपन ब्लाक अंतर्गत कोटा गांव के चोराटीडंडी टोला में स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।
बैठक के दौरान कांग्रेसियों ने कोटा के चोराटीडंडी टोला में सरकारी आवास शौचालय आदि से वंचित स्थानीय लोगों को मूलभूत व बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग उठाई और भाजपा सरकार पर आवास शौचालय आदि अन्य विकास कार्यों में अनदेखी सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के नेता सेतराम केशरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा सरकार धरातल पर नही है मोदी के सारे वादे झुठे सावित हो रहे है और जनता परेशान है यहा पर पुरे गांव मे एक भी आवास नही मिला है, न ही एक भी शौचालय, न ही उज्ज्वला योजना का एक भी सलेन्डर और बिजली के नाम पर जनता का शोषण हो रहा है तथा रोड बनाने के नाम पर सरकार में बैठे ठेकेदारों की करोड़ों की लूट, शासन प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है।और सरकार विकास का ढिढोरा पीट रही है। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश यादव , शिवकुमार गोड़, हरिश्चंद्र गोड़, श्यामलाल गोड़, अजय कुमार गोंड इत्यादि स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।




